राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में यातायात जागरूकता साप्ताह के अन्तर्गत विशाल रैली का आयोजन किया गया।
यातायात जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत जनसामान्य को यातायात के नियमों एंव वाहन चलाने के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जनसामान्य एवं स्कूली बच्चों को अवगत कराते हुए पुलिस अधिक्षक जौनपुर के नेतृत्व में पुलिस लाइन से विशाल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधिक्षक जौनपुर ने बताया की दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का सदा प्रयोग करें, गति को नियंत्रित रखें तथा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करें। पुलिस की यह रैली काफी सराहनीय रही।
