9 अगस्त को मुंबई में सुनाई देगी मराठा क्रांति मोर्चे की धमक, 25 लाख मराठाओं के शामिल होने की संभावना | New India Times

Edited by Maqsood Ali, मुंबई, NIT; , 
9 अगस्त को मुंबई में सुनाई देगी मराठा क्रांति मोर्चे की धमक, 25 लाख मराठाओं के शामिल होने की संभावना | New India Timesविभिन्न मांगों को लेकर मराठा समाज मुंबई में 9 अगस्त को आंदोलन करने जा रही है। आंदोलन में 25 लाख मराठाओं के शामिल होने की संभावना है।

मराठा क्रांती मोर्चा ने कहा कि यह मूक मोर्चा भायखला से शुरू होकर आजाद मैदान में समाप्त होगा.इस मोर्चे में 25 लाख मराठाओं के शामिल होने का दावा किया गया है.यह मुंबई में हुए अब तक के सबसे बड़े मोर्चे के रूप में प्रचारित किया जा रहा है. राज्य में अब तक 57 मोर्चे आयोजित हो चुके हैं ,मुंबई में आयोजित होनेवाला यह 58वां मोर्चा होगा.सोमवार को मराठी पत्रकार संघ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मराठा मोर्चे के नेताओं दिलीप पाटिल,रघुनाथ पाटिल और माउली पवार ने कहा कि इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गयी है.सरकारी मशीनरी से भी सभी अनुमति मिल गयी है. उनका दावा है कि राज्य के हर कोने से लोग इस मोर्चे में पहुंचेंगे.महात्मा गांधी ने 9 अगस्त को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था.उसी की तर्ज पर इस तारीख को ही शांति मार्च के तौर पर महामोर्चा ऑर्गनाइज़ किया जा रहा है.मराठा नेताओं ने कहा कि मुंबई में मराठा मार्च 15 मांगों के लिए रखा जा रहा है, जो कि मराठाओं के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और कृषि शिकायतों, कोपर्डी के आरोपियों को फांसी देने,स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग शामिल है.उन्होंने कहा कि राज्य की आबादी का 32-35 प्रतिशत मराठा है.इस मोर्चे में युवा,महिलाएं बड़ी तादाद में शामिल होंगी.मराठा समाज का दावा है कि उनके मोर्चे को मुस्लिम समाज का भी समर्थन प्राप्त है. 9 तारीख के मोर्चे में 30 हजार मुस्लिमों के शामिल होने का दावा किया गया है.गौरतलब है कि 9 अगस्त को मुंबई में होने वाले मराठा क्रान्ति के महामोर्चे को जाणता राजा प्रतिष्ठान के अलावा, डिब्बेवाले, ऑटो वाले, सोराठिया कोली समाज समेत 157 संस्थाओं का साथ मिला है।

मराठा मोर्चे की प्रमुख मांग

  • आरक्षण दिया जाए
  • सामाजिक स्तर उठाने के प्रयास
  • आर्थिक मदद
  • शैक्षिक व्यवस्था उत्तम हो
  • कृषि शिकायतों का निवारण हो
  •  कोपर्डी के आरोपियों को फांसी दो
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करें

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article