धरनोक प्रकरण: प्रशासन से दो दौर की वार्ता के बाद संघर्ष समिति ने चक्का जाम आंदोलन लिया वापस | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​धरनोक प्रकरण: प्रशासन से दो दौर की वार्ता के बाद संघर्ष समिति ने चक्का जाम आंदोलन लिया वापस | New India Timesपांचू थानेदार को हटाने के विरूद्ध बीकानेर जन संघर्ष समिति के चक्काजाम व धरने का आह्वान समिती के संयोजक हरिदान चारण से प्रशासन की दो दौर की वार्ता के पश्चात वापस लिया गया।

 ज़िला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी नोखा व पुलिस उपाधीक्षक व समिति के संयोजक हरिदान चारण के मध्य दो दौर की वार्ता हुई।वार्ता में रक्षाबंधन के त्यौहार पर जनमानस परेशान ना हो व विभाग द्वारा पांचू थानाधिकारी के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की अन्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं होने के ठोस आश्वासन के पश्चात चक्काजाम को वापस लेने पर सहमति बनी।
इस मौक़े पर समिति के संयोजक हरिदान चारण ने कहा कि केवल राजनेताओं की सनक पूरी करने के लिए छोटे पुलिस अधिकारियों का मोरल न तोड़ा जावे, अपराधिक तत्वों को सज़ा देने की ज़रूरत है न कि पुलिस अधिकारियों को। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर आम जनता को परेशानी ना हो व पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे प्रकरण में निष्पक्षता बरतने के ठोस आश्वासन पर चक्काजाम वापस लिया जा रहा है। हरिदान चारण ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धरनोक जैसे जघन्य हत्याकांड के किसी भी आरोपी को बख्सा नहीं जावे व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कलंकपूर्ण घटना ना हो। इस पूरे कांड की तेज़ी के साथ जांच हो। यदि संघर्ष समिति को लगा कि पूरे प्रकरण में कहीं भी अन्याय हो रहा है तो पुन: सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से उपखण्ड अधिकारी नोखा कन्हैयालाल सोनगरा ने कहा कि हमने रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए चक्काजाम से आम जनता को तकलीफ़ ना हो इसलिए संघर्ष समिती से चक्काजाम वापस लेने का आह्वान किया है, साथ ही प्रशासन व पुलिस इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्यायपूर्ण जांच करेगी। समिती से वार्ता सकारात्मक रही व समिति ने चक्काजाम वापस लेने का निर्णय लिया है। वहीं पांचू थानाधिकारी ने भी समिति से चक्काजाम नहीं करने का आग्रह किया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article