बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता, जनजीवन हुआ बेहाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी किसानों की चिंता, जनजीवन हुआ बेहाल | New India Times

अप्रैल की तपती गर्मी में पहली बार ऐसा सुहाना मौसम बना है कि लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है। अप्रैल की भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे कुलर व ठंडा पानी की आवश्यकता होती है लेकिन इस साल 2023 के अप्रैल महीने के अंत में लोगों को स्वेटर और कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। महीने के अंतिम रविवार को मूसलाधार बारिश सुबह से ही रुक-रुक कर होती रही जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा, आसमान में घने काले बादल के साथ गुनगुनी धूप की लुकाछिपी चली। देर शाम को जुन्नारदेव के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। मिली जानकारी के अनुसार नवेगांव थाना क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में लगी सब्जी की फसल व अन्य फसलों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान होने की संभावना किसानों ने जताई है और अचानक ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए गुहार लगाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article