एसीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित आशा व आंगनबाड़ी सहित सीएचओ की अनुपस्थित पर दिए कार्यवाही के निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एसीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित आशा व आंगनबाड़ी सहित सीएचओ की अनुपस्थित पर दिए कार्यवाही के निर्देश | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौराहरा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसैया और रंजीतगंज पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मेला दोनों ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सिसैया और रंजीतगंज में संचालित था और मरीजों को देखा जा रहा था। पीएचसी सिसैया में सीएचओ खुशबू अनुपस्थित पाई गई और दोनों ही जगह पर आशा और आंगनबाड़ी भी अनुपस्थित थीं। इस कारण क्षेत्र में स्थानीय भ्रमण नहीं किया गया था और मरीजों की संख्या भी कम थी। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला को अनुपस्थित कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शासन की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जानी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने दोनों ही जगह पर वितरित की जा रही औषधियों को भी देखा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article