बाड़ी मुस्लिम समाज के सदर सैफ सईद खान के नेतृत्व में ईदगाह को लेकर हुई मीटिंग, 5 मई को खोदी जाएगी ईदगाह की नींव | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी मुस्लिम समाज के सदर सैफ सईद खान के नेतृत्व में ईदगाह को लेकर हुई मीटिंग, 5 मई को खोदी जाएगी ईदगाह की नींव | New India Times

मुस्लिम समाज बाड़ी के सदर सैफ सईद खान ने ईदगाह की संग-ए- बुनियाद नींव के ताल्लुक से अपने निवास किला गुमट बाड़ी में मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई, समाज के आंतरिक मामलों पर चर्चा की गई सभी पदाधिकारियों के राय मशवरे से यह तय किया कि जो जमीन सदर सैफ सईद खान की तरफ से मुस्लिम समाज बाड़ी को ईदगाह के लिए दी गई थी उसकी नीम 5 मई 2023 को बाद नमाजे जुमा तकरीबन 2:00 बजे बदस्ते मुबारक उल्माओ आइम्मा हजरात से रखना तय किया। ईदगाह की जमीन का रास्ता बसेड़ी रोड बेनी की फैक्ट्री वाली नहर से गुमट के लिए जो रास्ता जाता है उस पर है साथ ही सदर सैफ सईद खान ने अपील की कि पुरी मुस्लिम कौम जुमे की नमाज अदा करके ईदगाह की नींव रखने ज्यादा से ज्यादा पहुंचें। इस दौरान मीटिंग में सलीम खलीफा, युसूफ सरदार, साबिर सैफी, एड.ज़ाकिर रिज़वी, सफिया पार्षद, अंसार खान, जगना पहलवान, इरफान अहमद, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका फरीद खान, इकराम कुरैशी, सफिया अब्बासी, अय्यूब मास्टर, शाहिद खान, अल्ताफ अहमद, शाहिद कुरेशी, नबबा शाह, शरीफ खोंखर, कल्लन कुरैशी, सईद भाई, नासिर भाई, नसरुद्दीन भाई, शरीफ नेताजी, साहाबुद्दीन कुरेशी, इस्लाम भाई, साबिर भाई, मुस्तकीम भाई, रज़्जाक अब्बासी, सईद चौधरी, मुन्ना भाई व मुस्लिम समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article