रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

न्यू बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय बायपास रोड़ कुशलगढ़ में दिनांक 29 अप्रैल 2023 (शनिवार) को विद्यालय में रिजल्ट डे का आयोजन किया गया।
विद्यालय में रिजल्ट वितरण के कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रधान तेजपाल सिंह जादव ने मां सरस्वती जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर रिजल्ट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। रिजल्ट डे के कार्यक्रम में बच्चों के साथ सभी अभिभावक भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था प्रधान ने कहा की रिजल्ट वर्ष भर की बच्चे की मेहनत का परिणाम होता है। साथ ही विद्यालय व अभिभावक के सहयोग से बच्चों के बेहतर परिणाम सामने आते हैं।
विद्यालय के परीक्षा परिणाम में क्लास टॉप करने वाले व स्कूल टॉप करने वाले छात्र/ छात्राओं को संस्था प्रधान द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रिजल्ट डे के कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षक का केंद्र रहा सेल्फी प्वाइंट का बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी भरपूर आनंद लिया।

न्यू बाल विद्या भवन विद्यालय के वार्षिक परिणाम में स्कूल टॉपर पीयूष प्रजापत रहा, कक्षा नर्सरी (A) मैं प्रथम स्थान रूद्र प्रजापत एवं महेश कटारा ने, नर्सरी (B) में प्रथम स्थान विजेश देवदा ने, L. k. G. में प्रथम स्थान सुनील पणदा ने ,H.K.G.में प्रथम स्थान राकेश कटारा व विकास मावी ने, कक्षा पहली में प्रथम स्थान देवीलाल देवदा, कक्षा दूसरी में प्रथम स्थान एनी मकरानी कक्षा तीसरी में प्रथम स्थान निता कटारा ने,कक्षा चौथी में प्रथम स्थान भूमिका प्रजापत,कक्षा छठी में प्रथम स्थान मीनाक्षी डामोर ने, और कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पीयूष प्रजापत ने बनाया। कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान बनाने वाले बच्चों को संस्था प्रधान द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है।साथ ही बच्चों को संस्था प्रधान ने बधाई भी दी। इस अवसर पर सभी अभिभावक भी उपस्थित थे। रिजल्ट वितरण के कार्यक्रम में श्री धूलसिंह दामा, श्री मनीष घोती, श्री महेश कुमार खड़िया, श्री नरसिंह देवदा, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती सुशीला डामोर, श्रीमती कविता सोनी, श्रीमती कमरुन्निसा मकरानी, श्रीमती पूजा प्रजापत, सुश्री दिव्या सेन, सुश्री मोनिका प्रजापत, सुश्री तनीषा प्रजापत, सुश्री सीमा प्रजापत, सुश्री तैयबाह सिंधी, सुश्री आयुषी राठौर आदि विद्यालय स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। यह जानकारी परीक्षा प्रभारी श्री राजेंद्र प्रजापत ने दी। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
