अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना पुवाया पुलिस ने अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का खुलासा कर उसकी सीटों सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।

प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां, वo उo निo जुगल किशोर पाल, उo निo राकेश कुमार सिंह,उo निo नरगेश कुमार आदि पुलिस टीम ने ग्राम बरौना के जंगल में रात छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर श्रीराम थाना पुवाया, उमेश थाना पुवाया, अलीशेर थाना पुवाया को गिरफ़्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किया है।

संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया की चुनाव के मद्देनजर चल रही कार्रवाई में थाना पुवायां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले 3 लोगों को गिरफ़्तार किया और इनके पास से बने व अधबने तमंचे एवं उपकरण बरामद किए। थाना पुवाया पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article