प्रोजेक्ट के नाम पर जीतते रहे चुनाव, दो बार बन गए मंत्री पर अब तक पूरी नहीं हो सकी वाघुर लिफ़्ट इरिगेशन योजना | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

प्रोजेक्ट के नाम पर जीतते रहे चुनाव, दो बार बन गए मंत्री पर अब तक पूरी नहीं हो सकी वाघुर लिफ़्ट इरिगेशन योजना | New India Times

सन 2011 तत्कालीन UPA सरकार ने जलगांव जिले के जामनेर पाचोरा ब्लॉक के लिए वाघुर डैम से 250 करोड़ रुपए की लिफ़्ट इरिगेशन स्कीम को मंजूरी दी थी जिसका काम आज 13 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस दौरान 2014 के विधानसभा चुनावों में इसी प्रोजेक्ट को मुद्दा बनाकर गिरीश महाजन ने किसानों से वोट मांगे, जनता ने भी यह सोचकर वोट दिए की ऊपर मोदी सरकार है महाराष्ट्र सरकार में महाजन का मंत्री बनना फिक्स है तो वाघुर स्कीम का काम जल्दी होगा। 2014 से 2019 तक देवेंद्र फडणवीस सरकार में गिरीश महाजन पूरे पांच साल सिंचाई मंत्री रहे लेकिन सत्ता की चकाचौंध में नेताजी की कर्म दरिद्रता के कारण यह योजना बुरी तरह से पिट गई। आज 250 करोड़ का बजट हजार करोड़ पार कर गया है, जमीन के भीतर 80 फीसद पाईप लाइन बिछ गई है पर किसानों के वो सामुहिक तालाब नहीं बन सके है जिसमें लिफ़्ट किया पानी संकलित किया जाना है।

प्रोजेक्ट के नाम पर जीतते रहे चुनाव, दो बार बन गए मंत्री पर अब तक पूरी नहीं हो सकी वाघुर लिफ़्ट इरिगेशन योजना | New India Times

गोंडखेल परीसर में आज भी पाइप बिछाने का काम अधर में लटका है। डबल इंजिन सरकार में लिफ़्ट प्रोजेक्ट का काम आखिर कब पूरा होगा ऐसा सवाल किसानों की ओर से पूछा जा रहा है। महाजन को ग्रामविकास मंत्रालय मिल गया तो अब इस पारी में तहसील के 120 गांवों में 100 करोड़ रुपए के जलजीवन मिशन योजना के ठेकों की धूमधाम है। कल तक भाजपा की सरकार बची तो मंत्री पद के प्रभाव से जो काम शुरू किए है वे ठीकठाक तरीके से पूरे होने की आशा रखना गलत नहीं होगा। अगर अवैध करार देने के बाद सरकार गिर गई तो सूबे में होने वाले विधानसभा के खास चुनावों में भाजपा के गुजरात पैटर्न के अमल से महाजन के टिकट का भविष्य दिल्ली से तय होगा। कर्नाटक चुनाव में भाजपा द्वारा जारी 189 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने पुरानों का पत्ता काटकर 60 नए चेहरों को टिकट दिया है।

डॉ आंबेडकर को अभिवादन

प्रोजेक्ट के नाम पर जीतते रहे चुनाव, दो बार बन गए मंत्री पर अब तक पूरी नहीं हो सकी वाघुर लिफ़्ट इरिगेशन योजना | New India Times

भारतीय संविधान के निर्माण से देश को गणतंत्र व्यवस्था बहाल करने वाले मसीहा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वी जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से उनको अभिवादन किया गया। भाजपा की ओर से विधायक गिरीश महाजन ने अपने बंगले पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन किया। हर साल की तरह महाजन नीले रंग का शर्ट पहनकर भीम नगर से निकलने वाली अभिवादन रैली मे शामिल हुए और उनके जमकर थिरकने की खबर ने हर बार की तरह टीवी पर स्पेस बना लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.