डी बी मॉल स्थित (Bercos) रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा मिलने से फूड लाइसेंस किया गया निलंबित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डी बी मॉल स्थित (Bercos) रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा मिलने से फूड लाइसेंस किया गया निलंबित | New India Times

राजधानी भोपाल के एमपी नगर में डी बी मॉल स्थित (Bercos) रेस्टोरेंट के खाने में केचुआ पाए जाने पर तत्काल रूप से फ़ूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने मौके पर वीडियो बनाकर शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को की थी । शिकायत का संज्ञान लेते हुए अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों की व्यापक अवहेलना पाये जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट का फ़ूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।

वही 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट ओर लेबल के कॉफी परोसने वाले “Theka Coffe” के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। विक्रय हेतु उपलब्ध मिल्क शेक और कॉफ़ी के सैंपल जप्त किये गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.