खंडवा के पत्रकार आसिफ़ सिद्दीक़ी सहित मध्यप्रदेश के 6 पत्रकारों को भोपाल में मिला बाल अधिकार मीडिया अवार्ड 2022 | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

खंडवा के पत्रकार आसिफ़ सिद्दीक़ी सहित मध्यप्रदेश के 6 पत्रकारों को भोपाल में मिला बाल अधिकार मीडिया अवार्ड 2022 | New India Times

अपनी लेखनी से महिलाओं, बच्चों और जनजातीय समुदाय की पीड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने वाले खंडवा के पत्रकार आसिफ़ सिद्दीक़ी सहित मध्यप्रदेश के छह पत्रकारों को भोपाल के राज्य संग्रहालय में आयोजित सम्मान समारोह में अवार्ड प्रदान किए गए। विकास संवाद समिति भोपाल ने पिछले साल बाल अधिकारों पर बेहतरीन लेखन करने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के पत्रकारों को बाल अधिकार मीडिया अवार्ड 2022 से नवाज़ा गया। आसिफ़ सिद्दीक़ी ने मंच पर ही यह अवार्ड शरीके सफ़र मोहतरमा शबीना शेख़ सिद्दीक़ी को समर्पित कर दिया।

खंडवा के पत्रकार आसिफ़ सिद्दीक़ी सहित मध्यप्रदेश के 6 पत्रकारों को भोपाल में मिला बाल अधिकार मीडिया अवार्ड 2022 | New India Times

इस वर्ष के बाल अधिकार मीडिया अवॉर्ड एनडीटीवी इंडिया के मप्र प्रमुख अनुराग द्वारी, द सूत्र की वरिष्ठ संवाददाता रुचि वर्मा, दैनिक भास्कर इटारसी के ब्यूरो प्रमुख शैलेष जैन और गांव कनेक्शन के लिए रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार सतीश मालवीय सहित नईदुनिया विदिशा के ब्यूरो प्रमुख अजय जैन और 101 रिपोर्टर से जुड़े खंडवा के आसिफ़ सिद्दीक़ी को दिया गया। अवार्ड वितरण समारोह की अध्यक्षता चिंतक, आलोचक विजय बहादुर सिंह ने की। इस मौके पर भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली के प्रोफेसर आनंद प्रधान, वरिष्ठ संपादक चंद्रकांत नायडू, एनके सिंह, राजेश बादल एवं श्रावणी सरकार मौजूद थीं। कार्यक्रम की रूपरेखा सचिन जैन ने प्रस्तुत की। राकेश मालवीय ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.