सराफा एसोसिएशन बुरहानपुर के निर्वाचन में विट्ठल दास गोपाल दास श्रॉफ हुए अध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सराफा एसोसिएशन बुरहानपुर के निर्वाचन में विट्ठल दास गोपाल दास श्रॉफ हुए अध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि शहर के एक मंगल भवन में सराफा एसोसिएशन बुरहानपुर के संपन्न हुए निर्वाचन में सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए फर्म मैसर्स गोपालदास वल्लभदास श्रॉफ के संचालक विट्ठलदास गोपालदास श्रॉफ को अध्यक्ष चुना गया है। इस मीटिंग में वर्तमान अध्यक्ष उपेन्द्र भाई श्रॉफ़, संजय जैन, नरेंद्र श्रॉफ़, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक गजेंद्र चंद्रभान सिंह वर्मा, अरुण अग्रवाल, दामोदर दास श्रॉफ़, महेश श्रॉफ़, चंद्रकांत श्रॉफ़, संतोष सराफ़, अमित अग्रवाल, देवानंद इंगले सहित उपस्थित जनों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सराफा व्यवसाई श्री विट्ठल दास गोपाल दास श्रॉफ के नाम का अनुमोदन किया। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह वर्मा सहित सभी उपस्थित जनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विट्ठल दास गोपाल दास श्रॉफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वे यथाशीघ्र अपने बड़े लोगों से मार्गदर्शन लेकर कार्यकारिणी समिति की घोषणा करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.