मानसिक रोगियों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करवाएंगे नर्सिंग के विद्यार्थी, शहर के दो निजी नर्सिंग कॉलेजों में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को किया जागरूक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मानसिक रोगियों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करवाएंगे नर्सिंग के विद्यार्थी, शहर के दो निजी नर्सिंग कॉलेजों में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को किया जागरूक | New India Times

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उन्हें मानसिक रोगियों के लक्षणों और गतिविधियों के बारे में बताया गया। इसका उद्देश्य जनमानस में मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाना और ऐसे मरीजों को पहचानना था जो मानसिक बीमारियों को समझ नहीं पाते और भूत बाधा के चक्कर में पड़ कर ओझा हकीमो के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा दो नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला और नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ व जिला मानसिक टीम द्वारा शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई।

मानसिक रोगियों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करवाएंगे नर्सिंग के विद्यार्थी, शहर के दो निजी नर्सिंग कॉलेजों में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को किया जागरूक | New India Times

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा शहर के दो नर्सिंग कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्कड़ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी बच्चों को प्रदान की गई। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम द्वारा शिफा नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल साइंस कॉलेज महेवागंज एवं मेहता मिलेनियम नर्सिंग कॉलेज, रामापुर मे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा शिविर में नर्सिंग कर रहे बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जानकारी प्रदान करने का उद्देश्य था भविष्य में बच्चे मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं की पहचान करते हुए अपने घर परिवार एवं समाज मे मानसिक मरीजों को पहचान कर उनका इलाज करवा कर् एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना था। शिफा कॉलेज में करीब 150 बच्चे व मेहता मिलेनियम नर्सिंग कॉलेज मे 100 बच्चों को मानसिक स्वास्थ के बारे में बताया गया। शिविर के पश्चात दोनों स्कूलों के बच्चों को सूक्ष्म जलपान का वितरण किया गया। शिविर मे दोनो नर्सिंग कॉलेजो के प्रधानाचार्यों, जनपद के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला साइकेट्रिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय, साइकेट्रिक नर्स विवेक मित्तल जिला एनसीडी काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव सहित कॉलेजो के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.