गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने परिवहन आयुक्त को स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग करवाने के दिए निर्देश | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने परिवहन आयुक्त को स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग करवाने के दिए निर्देश | New India Timesमप्र के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने परिवहन आयुक्त को स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग करवाने के सख्त निर्देश दिये हैं। प्रदेश में संचालित स्कूली वाहनों की जाँच के लिये सघन अभियान चलाकर उनके परमिट, फिटनेस, स्पीड-गवर्नर एवं अन्य नियमों का पालन करवाया जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं साथ ही स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। ​गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने परिवहन आयुक्त को स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग करवाने के दिए निर्देश | New India Timesपरिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के संज्ञान में आया था कि स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं स्पीड-गवर्नर आदि नहीं होने के बाद भी संचालित किये जा रहे हैं और वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। निर्देश के अनुसार लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पर कारवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article