मध्यप्रदेश के मुरैना जेल में पदस्थ सहायक जेलर के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में की छापामारी | New India Times

पवन परूथी, मुरैना (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के मुरैना जेल में पदस्थ सहायक जेलर के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में की छापामारी | New India Times

मध्यप्रदेश के मुरैना जेल में पदस्थ सहायक जेलर हरिओम शर्मा के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अल सुबह ग्वालियर स्थित उनके फ्लैट पर शुरू हुई है। हरिओम शर्मा लोकायुक्त पुलिस की टीम को देख अपने गोले का मंदिर कृष्णा नगर स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में बने फ्लैट में बेहोश हो गए जिसके बाद डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और फिर होश में आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त पुलिस की टीम को आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी हुई शिकायत मिली थी जिसकी प्राथमिक जांच के बाद 100% ज्यादा आय अर्जित होने की जानकारी सामने आई। लोकायुक्त की टीम ने न्यायालय से सर्च वारंट हासिल किया और फिर दस्तावेजों सहित अन्य सबूतों को खंगालने के लिए यह रेड मारी है। शुरुआती दौर में हरिओम शर्मा के घर से करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब हरिओम शर्मा को ग्वालियर से मुरैना लोकायुक्त पुलिस ले गई जहां पर वह पदस्थ हैं। ऐसे में उनके सरकारी आवास पर भी दस्तावेज को खंगालने की कार्रवाई जारी है। ग्वालियर से लोकायुक्त की कार्रवाई का जायजा लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article