प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में जिला विधिक प्राधिकरण के संयोजन से दो दिवसीय विधि साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में जिला विधिक प्राधिकरण के संयोजन से दो दिवसीय विधि साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर व जिला विधिक प्राधिकरण के संयोजन से दो दिवसीय विधि साक्षरता शिविर का आयोजन दिनांक 27 व 28 जनवरी 2023 को प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान के लॉ डिपार्टमेंट द्वारा फुलपुरा गांव में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनो में विधिक जानकारी से अवगत कराना था। इस विधि साक्षरता शिविर के आयोजन में संस्थान के करीब 100 छात्र एवं छात्राऐं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही। संस्थान के निदेशक डाॅ. निशांत जोशी ने बताया कि विधि विभाग का ये कार्य सराहनीय है जिसके तहत छात्र एवं छात्राऐं अपने संवाद कुशलता और विधि ज्ञान को सबके समक्ष लाते है। कार्यकारी निदेशिका डाॅ. तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि इस तरह के विधि साक्षरता शिविर छात्र एवं छात्राओं में कानून के प्रति उत्साह पैदा करते है। इस आयोजन के वक्ता जिला विधि सहायक अधिकारी श्री दीपक शर्मा व प्रेस्टीज संस्थान के विधि विभाग के प्राचार्य डॉ. प्रबल प्रताप सिंह रहे एवं इस कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक आकाश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक हरिओम अवस्थी, सहायक प्राध्यापक आशीष यादव, सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा, सहायक प्राध्यापक आबिल हुसैन एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article