मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी की नोकझोंक से परेशान पत्नी परामर्श केंद्र पहुंची तो पति पत्नी के बीच बात कराई गई जिसमें यह जानकारी निकलकर आई कि पति के द्वारा शराब पीकर पत्नी को परेशान किया जाता है। पत्नी चाहती है कि सद्भाव पूर्वक पति जीवन निर्वाह करे। पति को परिवार के दायित्व को समझाया गया तो पति द्वारा सद्भाव पूर्वक जीवन निर्वाह करने के लिए वचन दिया गया और दोनों के बीच समझौता संपन्न हुआ।
एक नवविवाहित जोड़ा जो के 6 महीने ही हुए थे शादी को सोशल मीडिया पर पति पत्नी दोनों के कॉलेज के समय के संबंधों की बातें सामने आई जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ। दोनों को बैठ कराकर परिवार परामर्श केंद्र ने पुरानी बातें भूल कर नई जिंदगी बिताने के लिए सलाह दी गई और सोच विचार के लिए समय प्रदान किया गया। दो मामलों पर समझौता सफल नहीं होने पर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य मामलों पर आने वाले सप्ताह का समय प्रदान किया गया। इस साप्ताहिक बैठक में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, रश्मि राय, प्रीति श्रीवास्तव द्वारा मामले का निराकरण किया गया।
