मोहम्मदी में पानी निकासी की गम्भीर समस्या से जूझ रही है जनता, शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बने हुए हैं मूकदर्शक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी में पानी निकासी की गम्भीर समस्या से जूझ रही है जनता, शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बने हुए हैं मूकदर्शक | New India Times

नगर पालिका मोहम्मदी के जिम्मेदारों की लापरवाही से सड़क व नालों पर जलभराव होने से निकलना दूभर हो गया है। नाले बंद होने व जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नालों में गंदा पानी भरा रहता है और नालों में कीड़े बजबजाते हैं जिससे भयंकर बीमारियां फैल रही हैं।
जनता को ठगने के लिए चुनाव के समय प्रत्याशी संपूर्ण विकास कराने की बात आम जनता से करते हैं लेकिन जनप्रतिनिधि बनने के बाद इनकी समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम भी नहीं उठाते हैं। इसी तरह के हालात अभी भी देखने को मिल रहे हैं। मोहम्मदी वासियों को पानी निकासी की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ना ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं ना ही जनप्रतिनिधि। इसकी वजह से नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के काफी वार्डों में रहने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जबकि नगर की सबसे बड़ी समस्या घरों से निकलने वाला गंदा पानी जिसकी निकासी के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा आज तक उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों की शिकायतों के बाद भी उसको दूर करने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। थोड़ी सी बरसात होने पर नगर की सड़कों पर कमर तक गंदा पानी भर जाता है जो घरों, दुकानों के अंदर भी घुस जाता है। पूरे नगर के पानी निकासी का नाला जो बबौरी होकर छोहा नाला में गिरता है पूरी तरह से बंद है। इसकी वजह से यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।अधिकांश घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रहा है जिसमें कई तरह के जीव जंतु भी पनप रहे हैं। मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा, नई बस्ती साहित अन्य मोहल्ले भी इसकी चपेट में हैं जिससे यहां भयंकर बीमारियां पनप रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.