नाश्ते के बाद नवोदय विद्यालय के छात्रों की हालत बिगड़ने से किया गया जिला अस्पताल में भर्ती, बुरहानपुर विधायक ने अस्पताल जाकर जाना बच्चों का हाल-चाल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नाश्ते के बाद नवोदय विद्यालय के छात्रों की हालत बिगड़ने से किया गया जिला अस्पताल में भर्ती, बुरहानपुर विधायक ने अस्पताल जाकर जाना बच्चों का हाल-चाल | New India Times

बुरहानपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में सोमवार को नाश्ता करने के बाद 22 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने और उन्हें उल्टी और खांसी होने से उन्हें जिला शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सा विशेषज्ञों की गहन निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ खाने पीने से ऐसा हो सकता है, जांच के बाद ही यह क्लियर हो सकेगा। वही स्कूल प्रबंधन ने फूड प्वाइजनिंग से इन्कार किया है तथापि सर्दी के मौसम के कारण तबीयत बिगड़ना संभावित माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार जेएनवी आवासीय विद्यालय में लगभग 500 बच्चों ने नाश्ता किया था लेकिन कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दरमियान इस घटना की सूचना मिलते ही बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने अपने सारे काम छोड़ कर जिला चिकित्सालय पहुंचकर जेएनवी के भर्ती बच्चों की कुशलक्षेम जानी और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने भी जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों की कुशल से जानकर उनके प्राथमिकता से उपचार करने की हिदायत संबंधित चिकित्सकों एवं स्टाफ को दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.