भोपाल के 2013 मतदान केंद्रों पर बीएलओ करेंगे चुनावी पाठशाला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने बीएलओ को दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के 2013 मतदान केंद्रों पर बीएलओ करेंगे चुनावी पाठशाला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने बीएलओ को दिए निर्देश | New India Times
फाइल फोटो

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश लवानिया ने कहा है कि जिले में 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले की सभी सातों विधान सभा के 2013 से मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला होगी, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची का वाचन करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन के लिए आवेदन लिए गए थे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुनिरीक्षण का काम किया जा रहा था। 26 दिसंबर 2022 तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। अब 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला कर मतदाता सूची का वाचन करेंगे। जोड़े गए नए नाम, संशोधित नाम और हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी देंगे। मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों, गाँवों, वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.