गुजराती बलाई समाज का परिचय केरियर विकास समिति सम्मेलन हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गुजराती बलाई समाज का परिचय केरियर विकास समिति सम्मेलन हुआ संपन्न | New India Times

रतलाम स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में 25 दिसंबर को श्री गुजराती बलाई समाज का विकास समिति रतलाम द्वारा विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं केरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में विवाह योग्य सैकड़ों युवक युवतियों ने अपने माता-पिता सहित उपस्थित रहकर अपना पुरा परिचय मंच पर उपस्थित होकर दिया जो समाज की बड़ी उपलब्धि है। उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान के 4 हजार से अधिक समाज जन युवक युवतियों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज सोलंकी द्वारा की गई।

गुजराती बलाई समाज का परिचय केरियर विकास समिति सम्मेलन हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे पूर्व विधायक डाक्टर नारायण परमार एवं विशेष अतिथि प्रगतिशील भारतीय गुजराती बलाई समाज सेवा संस्थान के राष्ट्रीय स सचिव भारतीय गौरक्षा वाहिनी प्रदेश महामंत्री पार्षद राजू धानक, बुद्ध पथ समाचार के संपादक चूनिलाल परमार, बड़नगर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमराव सिंह राठौर, प्राचार्य रमेश चन्द्र राठोड़,प्रोफेसर गब्बर सिंह, प्रोफेसर उषा मकवाना,श्री गोविंद सोलंकी (एसबीआई) आदि। कार्यक्रम को संबोधन में देवास गुजराती बलाई समाज के सूत्रधार एडवोकेट अशोक गुजराती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक (मुंबई) श्री गोविन्द सोलंकी ने संबोधित किया तथा युवाओं को केरियर मार्गदर्शन भी दिया। रतलाम में प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण एवं छात्रावास निर्माण हेतु सबसे बड़ी घोषणा उज्जैन जिले कि बड़नगर तहसील गांव बलेड़ी निवासी श्री बालाराम कुंडलेवती ने की हैं जिन्होंने 600 स्कवायर फिट भूमि पर निर्माण करवाकर समिति को दादा दादी एवं माता श्री की याद में देने की घोषणा कि हैं, वहीं दूसरी घोषणा में करमदी निवासी श्री अंबाराम वाघेला ने अपना 30×60 का प्लाट समिति को समर्पित किया हैं। विभिन्न वक्ताओं ने समाज में जागृति और समाज को नशा मुक्त समाज को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाना समाज को जोड़ने परिवार को जोड़ने का आह्वान किया हैं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी भगवान सिंह जादव (इंदौर) मांगीलाल पटवारी, जगदीश पानोला, हेमेंद्र वाघेला, रिटायर्ड टी आई श्री डी एल चौहान आदि समाज के वरिष्ठ जन जनप्रतिनिधि अधिकारी गण शामिल हुएं। कार्यक्रम का सफल संचालन ईश्वर लाल परमार ने किया आभार हरिराम परमार ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article