सांसद शेजवलकर ने ग्वालियर के सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में व्यवस्थाओं के सुधार हेतु स्वास्थ्य मंत्री मांडविया को सौंपा पत्र | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सांसद शेजवलकर ने ग्वालियर के सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में व्यवस्थाओं के सुधार हेतु स्वास्थ्य मंत्री मांडविया को सौंपा पत्र | New India Times

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया से भेंट कर ग्वालियर में स्थापित सीजीएचएस वेलनेस सेंटर में व्यवस्थाओं के सुधार हेतु एक पत्र सौंपा।
श्री शेजवलकर ने श्री मांडवीया से अनुरोध किया कि प्रकरण में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर ग्वालियर के सीजीएचएस वेलनेस सेंटर का लाभ केन्द्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को ठीक तरह से प्राप्त हो सके इस हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का कष्ट करें। श्री मांडविया ने श्री शेजवलकर को आश्वस्त किया है कि वह इस संबंध में गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे।
श्री शेजवलकर ने श्री मांडविया को सौंपे पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2019 में ग्वालियर के तत्कालीन सांसद एवं वर्तमान में केन्द्रीय कृषि मंत्री मा. नरेन्द्र सिंह तोमर जी के प्रयासों से ग्वालियर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर की स्थापना हुई थी । स्थापना के तीन वर्ष बीत जाने के उपरांत भी इसका उचित लाभ केन्द्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को नहीं मिल पा रहा है। सी.जी.एच.एस. वेलनेस सेंटर ग्वालियर की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु पेंशनर्स ने संबंधित अधिकारियों को अनेकों ज्ञापन दिए हैं।
गौरतलब है कि सीजीएचएस सेंटर ग्वालियर में व्यवस्थाओं में सुधार हेतु केन्द्रीय सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर ने प्रस्ताव पास कर श्री शेजवलकर को अवगत कराया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.