नर्सिंग छात्रों की आवाज़ उठाना एम पी एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार को पड़ा भारी, पुलिस उन्हें घसीट कर ले गई थाने | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र) NIT:

नर्सिंग छात्रों की आवाज़ उठाना एम पी एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार को पड़ा भारी, पुलिस उन्हें घसीट कर ले गई थाने | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के बाहर धरना दे रहे छात्र-छात्राओं के साथ पुलिसिया बर्बरता का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। इस के इलावा छात्र नेता रवि, भव्य सक्सेना व अन्य को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
दरअसल, मंगलवार देर रात तक एनआरआई कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने के बाद स्टूडेंट्स बुधवार सुबह नर्सिंग काउंसिल के बाहर धरना देने पहुंचे थे। छात्र नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहते थे लेकिन छात्रों से मिलने रजिस्ट्रार तो आए नहीं मगर पुलिस ज़रूर आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया है।

नर्सिंग छात्रों की आवाज़ उठाना एम पी एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार को पड़ा भारी, पुलिस उन्हें घसीट कर ले गई थाने | New India Times

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार को टीटी नगर पुलिस घसीटते हुए ले गई। छात्र नेता रवि परमार, भव्य सक्सेना व अन्य देर शाम तक पुलिस हिरासत में ही रहे। उन्हें छुड़ाने के लिए सैंकड़ों की संख्या में नर्सिंग स्टूडेंट्स थाने के बाहर जमा हो गए। आप को बता दें कि एनआरआई कॉलेज प्रशासन ने दो साल पहले सैंकड़ों छात्र-छात्राओं का नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन दो साल बाद अब कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को बताया कि कॉलेज के पास मान्यता नहीं है। ऐसे में उन्हें डिग्री नहीं मिलेगी। जिसे लेकर छात्र काफी परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह अब क्या करें। उनका भविष्य तो अधर में ही लटक गया। वहीं छात्र संगठन एनएसयूआई की मेडिकल विंग इन छात्रों के समर्थन में कॉलेज के बाहर मंगलावर शाम से धरने पर बैठी थी। एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन नर्सिंग स्टूडेंट्स का आवाज उठाना उन्हें तब भारी पड़ गया जब पुलिस उठाकर ले गई। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने भोपाल देहात पुलिस थाने में शिकायत भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन विवेक त्रिपाठी भी देर शाम टीटी नगर थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा माफियाओं को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए वे स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के पहले कुछ नहीं सोचते। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही छात्र नेताओं को छोड़े वरना एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टूडेंट्स का भविष्य खतरे में है, कृप्य उनके साथ न्याय करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.