मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी) NIT:

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मंत्री बहादुरगंज ईशा स्टैंड के पास नगर निगम द्वारा निर्मित कराए गए पिंकू क्वाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा,अपर नगर आयुक्त एस के सिंह व नगर निगम के अधिकारीगण तथा पार्टी के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों द्वारा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में खन्ना मंत्री ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा नगर निगम की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम बनने के बाद नगर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई दिशा प्रदान की है जिससे नगर को एक विकसित शहर बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा नगर के बरेली मोड़ से अजीजगंज तथा लोधीपुर से हथौड़ा चौराहे को सुगम बनाया है, मंत्री ने जनता से अपील की कि स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपने नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में प्रथम स्थान दिलाएं साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि अपनी दुकान के सामने की जगह को अतिक्रमण मुक्त रखें।
