बिना अनुज्ञा के 10 लाख से अधिक का माल थांदला मंडी इंस्पेक्टर ने पकड़ा, लगाया पांच गुना जुर्माना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बिना अनुज्ञा के 10 लाख से अधिक का माल थांदला मंडी इंस्पेक्टर ने पकड़ा, लगाया पांच गुना जुर्माना | New India Times

थांदला कृषि उपज मंडी ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए बिना अनुज्ञा परिवहन हो रहे ट्रक को पकड़ा।

जानकारी देते हुए मंडी सचिव लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि सिहारे ट्रेडर्स मण्डला (मध्यप्रदेश) से 401.70 टन फुहाडिया का माल जिसकी अनुमानित लागत 10 लाख 24 हजार 335 रुपये बताई गई है, राजस्थान पासिंग ट्रक क्रमांक आरजे 03 जिए 5611 में भरकर अल्टरनेचर इंडस्ट्रीज वातवा (अहमदाबाद, गुजरात) जा रहा था।

मुखबिर की खबर मिलने पर थांदला कृषि उपज मंडी इंस्पेक्टर प्रेमसिंह हिहोर द्वारा स्थानीय शनि मंदिर के निकट सुतरेटी चौराहे पर पकड़ा गया व मंडी प्रांगण में लाकर उसके कागजातों की जांच की। ये माल बिना अनुज्ञा के परिवहन हो रहा था। इस पर मंडी नियमों के अनुसार अनुज्ञा राशि के पाँच गुना पेनल्टी (81 हजार 800 रुपये) लगाई जा रही है।

वहीं उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मंडी परिक्षेत्र के अधीन समस्त माल परिवहन की निरंतर जाँच की जा रही है एवं माल के बिना अनुज्ञा या अवैध परिवहन पर शासन के नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही में मंडी सचिव लक्ष्मी गामड़, इंस्पेक्टर प्रेमसिंह हिहोर के अलावा पंकज राठौड़, हर्षित यादव, सुरेश मुजाल्दा, मांगीलाल मेड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.