कलेक्टर ने निर्माणाधीन विद्यालय व बालक बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने निर्माणाधीन विद्यालय व बालक बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विकासखंड झाबुआ के ग्राम कागझर प्राथमिक विद्यालय डामर फलिया एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय कागझर का आकस्मिक निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से रूबरू शिक्षा की गुणवत्ता के संबंध में चर्चा की साथ ही उपस्थित शिक्षकों से भी चर्चा की गई।

विद्यार्थियों की उपस्थिति अत्यंत कम होने पर शिक्षकों, शिक्षिकाओं से चर्चा की एवं मध्यान भोजन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती सिंह शासकीय शहीद चंद्रशेखर आजाद महा विद्यालय झाबुआ के समीप निर्मित निर्माणाधीन बालक, बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया।इस छात्रावास का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन विद्यालय व बालक बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण | New India Times

छात्रावास बालक और बालिका के निर्माण की कुल लागत 7 करोड़ 60 लाख 58 हजार है जिसमें 3 करोड 79 लाख 58 हजार बालक छात्रावास की लागत है और इतनी ही लागत बालिका छात्रावास की भी है। छात्रावास में कुल 75 रूम बनाए गए हैं और प्रत्येक रूम में 2 विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यहां रहने और पढ़ाई करने की उत्तम व्यवस्था का ध्यान रखा गया है। यहां सुंदर और व्यवस्थित कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने इस को और आकर्षक, सुंदर बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार झाबुआ जितेंद्र सोलंकी, पीआईयू के एसडीओ बी पी साल्वे आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.