अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर संस्था MPVHA इंदौर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम हुआ सम्पन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर संस्था MPVHA इंदौर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम हुआ सम्पन्न | New India Times

मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन इंदौर और M -Rite परियोजना द्वारा JSI और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संस्थान सहयोग से धार के लाल बाग परिसर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों के साथ विभिन्न गतिविधियां जैसे गुब्बारा प्रतियोगिता, रिंग फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल लोगों को पुलिस विभाग से सी एस पी श्री देवेंद्र धुर्वे और समस्त अतिथियों द्वारा विजय रहे दिव्यांग जनों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन से जिला समन्वयक रोहित पालीवाल, ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र पीपलदे, सत्येंद्र कुशवाहा, मनोहर मालवीय, रविकानुदे, करन गिरवाल, काल्स्टर कोडिनीटर लेखा शर्मा, अन्नुश्री सिसोदिया, गायत्री पवार, अमोघ परिहार, आकाश देवड़ा, कन्हिया मारू, अजय सिंदल, राजेश, बद्रीलाल, MPVHA के वॉलिएंटर भी उपस्थित थे। जिला विधिक प्राधिकरण से श्री मुकेश कौशल जी, भोज शोध संसथान के डायरेक्टर दीपेंद्र शर्मा जी, पुलिस विभाग से सी एस पी देवेंद्र धुर्वे, टीआई चंद्रभान, दिव्यांगजन एकता संघटन के अध्यक्ष अशोक बोडने, दिव्यांगजन बाल मंच के अध्यक्ष विकास राठौर, राष्ट्रीय सेवा योजना पी जी, कॉलेज धार और कन्या महाविद्यालय धार और अन्य सम्मानीय बंधुओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु MPVHA से जिला समन्वयक रोहित पालीवाल जी द्वारा आभार प्रकट किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.