जिलाधिकारी ने की चंद्रपाल द्वारा किए गए प्रयोगों की सराहना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने की चंद्रपाल द्वारा किए गए प्रयोगों की सराहना | New India Times

जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने गांव गुरगवा में प्रगतिशील कृषक चंद्रपाल सिंह कवि द्वारा 2 एकड़ भूमि पर लगाये गए विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों को देखा, उनके द्वारा तमाम तरीके के लगाए 16000 वृक्षों के देखा तथा लगाए गए वृक्षों के संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी भी ली, कृषक चंद्रपाल सिंह द्वारा 2 एकड़ भूमि पर तमाम तरह के वृक्ष लगाए गए हैं जिसके संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लगाए गए वृक्ष की कई किस्में ऐसी है जिन्हें उन्होंने स्वयं इजाद किया है, उन्होंने बताया कि वह निरंतर प्रयास करते रहते हैं की कैसे अधिक से अधिक पेड़ पौधे उगाए जाएं तथा उनका संरक्षण भी अच्छे से किया जा सके। चंद्रपाल ने जिलाधिकारी को अमरूद के ऐसे वृक्ष भी दिखाएं जिनमें एक साथ एक तने में चार से पांच अमरुद निकलते हैं। जिलाधिकारी ने चंद्रपाल द्वारा किए गए प्रयोगों को लेकर सराहना की।
इस दौरान तहसीलदार चमन सिंह राणा, कोतवाल प्रवीण सोलंकी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.