मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना रौजा अंतर्गत बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 17 आवारा गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय गौ रक्षक दल की टीम व नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची जिसके उपरांत रौज़ा प्रभारी निरीक्षक को सुचना दी गई, प्रभारी निरीक्षक फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँचे।
जानकारी के अनुसार रौज़ा थाना क्षेत्र के अटसलिया फाटक के पास दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 16 गौवंशीय पशु की मृत्यु हो गई जबकि एक बेहद गम्भीर हालात में तड़पता मिला जिसको उपचार के लिए गौशाला भिजवा दिया गया और गौ वंशों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करा दिया गया। लगभग 5 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक से गौ वंशो को निकालकर उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
थाना रौज़ा पुलिस व राष्ट्रीय गौ रक्षक दल ने मोर्चा सम्भालते हुए सभी गौ वंशों को ट्रालियों में भरवाया और उन्हें पास ही तालाब में गड्ढा खुदवाकर उनका अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान राष्ट्रीय गौ रक्षक दल शशांक प्रताप सिंह सोमवंशी, दीपक गुप्ता, पवन गुप्ता, रामजी गुप्ता, जितेंद्र कुमार, आजीम खान, मो सैफ व थाना प्रभारी कुँवर बहादुर सिंह, सुभाष चन्द्र चौकी इंचार्ज नीरज कुमार, एस एस आई सुदीप सिंह सिरोही, ज्ञान प्रकाश सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
