प्रधान ग्राम पंचायत के मुखिया होते हैं उन्हें पुलिस थाने में सम्मान मिलना चाहिए: पवन मिश्रा | New India Times

अबरार अली,ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

प्रधान ग्राम पंचायत के मुखिया होते हैं उन्हें पुलिस थाने में सम्मान मिलना चाहिए: पवन मिश्रा | New India Times

ग्राम प्रधान को गांव का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है।गांव में कोई आपराधिक घटना घटित हो या कोई विवाद होता है तो प्रधान और पुलिस मिलकर ही कोई उसका निपटारा करते हैं।परंतु थाने पर ग्राम प्रधान को बैठने न तो उचित व्यवस्था होती है और न ही उनसे किसी मामले में संपर्क किया जाता है।इन्ही सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधान संगठन के (जिलाध्यक्ष)पवन मिश्रा व प्रधानसंघ अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आज थाना प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ से कुछ मत्वपूर्ण मांग है।थाना परिसर के अंर्तगत ग्राम प्रधान को जनप्रतिनिधि मानते हुए बैठने के लिए उचित व्यवस्था की मांग की है।किसी भी ग्राम प्रधान के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही से पहले ग्राम प्रधान को सूचित किया जाय।ग्राम सभा में तैनात चौकीदार को ग्राम पंचायत की बैठकों में शामिल होने के लिए उचित आदेश दिया जाय।रात्रि भ्रमण के दौरान संबंधित ग्राम प्रधान से पुलिस अधिकारी जरूर मुलाकात करें (जिला अध्यक्ष)पवन मिश्र, जफर आलम, नीरज सिंह, अजय चौहान, कैलाश, वीरेंद्र जायसवाल, ब्रह्मदेव मिश्र,राममिलन चौधरी,अजय मिश्र,शिवशंकर चौधरी विजय कुमार पाण्डेय सहित तमाम प्रधान सही मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.