जौनपुर में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के जेवरात व हथियार बरामद | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT; ​जौनपुर में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के जेवरात व हथियार बरामद | New India Timesउत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अपराध शाखा और पुलिस के संयुक्त अभियान में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। 

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने खेताब चढई नहर पुलिया पर घेराबन्दी कर की थी, इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल मोड़कर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा थाना मडियाहूं में सुनार से दो जगहों पर लूट की गई थी, जिसमें हमारे कुछ साथी लूट के अपने हिस्से के जेवरात के साथ कुछ दिन पहले गिरफ्तार किये गये थे। हम लोगों द्वारा पूर्व में जनपद वाराणसी ,भदोही व मिर्जापुर में भी कई लूट की घटनाओं को अजाम दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय उर्फ टूनटून पुत्र भगवान हरिजन निवासी थाने रामपुर थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी और रमजान अली उर्फ राजू उर्फ लम्बू पुत्र मैनुद्दीन निवासी खरका कोटवा थाना लोहता,जनपद वाराणसी का निवासी है।

By nit