अनियंत्रित होकर कार से टकराई बाइक, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

अनियंत्रित होकर कार से टकराई बाइक, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

खीरों कस्बे में स्टेट बैंक के पास अनियंत्रित बाइक कार में जा घुसी जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार राकेश सिंह पुत्र भुल्लू 48 वर्ष निवासी पुरासी महराजगंज नीरज कुमार पुत्र गणेश सिंह निवासी मिस्रखेड़ा थाना गुरुबक्सगंज जो गंगा नाहाने चाँदीकन जा रहा था तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर कार में घुस गयी जिससे बाइक पर सवार मामा भांजा राकेश व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

अनियंत्रित होकर कार से टकराई बाइक, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

मौके पर पहुंची खीरों पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी खीरों में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है घायल युवक की बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं फिलहाल चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article