देश प्रेम की भावना जगाने के लिए पचमढ़ी से भोपाल के लिए साइकिल यात्रा पर निकले भारतीय सेना के जवानों का दमुआ में हुआ स्वागत | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

देश प्रेम की भावना जगाने के लिए पचमढ़ी से भोपाल के लिए साइकिल यात्रा पर निकले भारतीय सेना के जवानों का दमुआ में हुआ स्वागत | New India Times

देश प्रेम की भावना जगाने के लिए साइकिल यात्रा पर पचमढ़ी से भोपाल के लिए निकले भारतीय सेना के नौजवानों का पुराना दमुआ चौक पर स्वागत किया गया।
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत पचमढ़ी से भोपाल तक साइकिल यात्रा करते हुए हर घर तिरंगा का संदेश देते हुए देश प्रेम की भावना जगाते हुए निकले आर्मी के जवानों के काफिले का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन का आयोजन पुराना दमुआ माइनस चौक पर बाजे गाजे संगीत साउंड एवं पुष्प वर्षा कर किया गया। बहनों ने सेना के जवानों के हाथ में राखी के बंधन से बांध कर अपने भाईयों को शुभकामनाएं दीं। वहीं समाजसेवी बुजुर्ग लखन पण्डोले अपने साथियों समेत सेना के जवानों का अभूतपूर्व स्वागत किया। इस अवसर पर पुराना दमुआ माइनस के नगर वासियों द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article