पुलिस मुठभेड़ में 9 शातिर युवक गिरफ्तार, वर्चस्व बनाना चाहते थे शातिर युवक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ में 9 शातिर युवक गिरफ्तार, वर्चस्व बनाना चाहते थे शातिर युवक | New India Times

एसओजी थाना सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में 9 शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है।

पवन कुमार पांडे प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, उ0 नि0 आरके सिंह, राजाराम पाल सिंह एसओजी, उदयवीर सिंह एसओजी, सुशील कुमार शर्मा एसओजी, भुवनेश्वर एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एसओजी, तौसीम हैदर एसओजी, प्रभात चौधरी एसओजी आदि पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई की रात को शाहबाज़नगर आई0 टी0 आई बिल्डिंग के पास विकास सक्सेना के मकान पर छापा मारा जहाँ गिरोह द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई. पुलिस ने पवन भारती उर्फ कल्लू राइडर 19 वर्ष नि0 मो0 सेवा निकेतन कॉलोनी ग्राम नवादा इंदेपुर थाना कोतवाली, सचिन मौर्य नि0 मो0 अजीजगंज बाल्मिकी बस्ती थाना कोतवाली 20 वर्ष, अभिजीत राठौर नि0 मो0 बिजलीपुरा खिलौना फैक्ट्री के पास थाना कोतवाली 19 वर्ष, विकास सक्सेना नि0 मो0 गदियाना शाहबाज नगर थाना सदर बाजार 20 वर्ष, रूपेश कुमार नि0 मो0 नई बस्ती अजीजगंज थाना कोतवाली 24 वर्ष, अनुराग कश्यप उर्फ पुन्ना नि0 मो0 गदियाना चुंगी थाना सदर बाजार 19 वर्ष, मनोज यादव नि0 ग्राम बकैनिया थाना फरीदपुर जिला बरेली 24 वर्षीय, सचिन सैनी नि0 ग्राम बकैनिया थाना फरीदपुर जिला बरेली 22 वर्ष, रणजीत कुमार निवासी ग्राम पचौनी थाना फरीदपुर जिला बरेली 20 वर्ष को गिरफ्तार कर इनके पास से 8 तमंचे कारतूस, कटी हुई मोटरसाइकिल के पार्ट्स, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की।

एस, आनंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी व थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा शाहबाज़नगर में विकास सक्सेना के मकान पर पर छापा मारा तो वहां पर मौजूद गैंग ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने सहस का परिचय देते हुए किया गिरफ्तार इनके पास से 8 तमंचे, कारतूस, इनका शिकार हुए लोगों के डॉक्यूमेंट, कटी हुई मोटरसाइकिल के पार्ट्स, थाना मदनापुर से लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है जिस का रंग बदल दिया गया था।

आनन्द ने बताया कि यह सभी 19,20, 24 वर्ष के युवक है जो अपने वर्चस्व बनाने के लिए अनावश्यक फायरिंग व मारपीट करते हैं इनके द्वारा थाना फरीदपुर,जिला बरेली, थाना फतेहगंज जिला बरेली में मोटरसाइकिल भी लूटी गई जो बरामद कर ली गई है।

एसपी ने बताया कि सबसे मुख्य बात यह है की सूखा केलोन अपराधी इनका रोल मॉडल है, जो पंजाब का रहने वाला था जो कुछ वर्ष पूर्व मुठभेड़ में मारा जा चुका है इन सबके ट्रूकॉलर पर सूखा केलोन लिखा रखा है।

इनके दो साथी अतुल एवं आदिल थाना कोतवाली में 307 के मुकदमे में लगभग 2 सप्ताह पहले जेल जा चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.