बिजली बिल बकाया के एसएमएस / मैसेज से रहें सावधान वरना आप का अकाउंट हो सकता है खाली | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बिजली बिल बकाया के एसएमएस / मैसेज से रहें सावधान वरना आप का अकाउंट हो सकता है खाली | New India Times

विद्युत वितरण कंपनी के मिलते जुलते नाम से विद्युत बिल बकाया होने के एसएमएस, मैसेज अगर आप को मिल रहे हैं जिसमें पिछले माह का बिजली बिल न भरने के कारण बिजली कनेक्शन कटने का लेख होता है एवं कनेक्शन जारी रखने के लिए तत्काल कुछ नंबरों पर संपर्क करने के लिए बताया जाता है तो इन धोखाधड़ी वाले मैसेज से सावधान हो जाइए अन्यथा आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। भोपाल सायबर क्राइम ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि आजकल ऐसा देखने में आ रहा है कि लोगों को विद्युत विभाग के नाम से अनजान मोबाइल नंबरों द्वारा बिल बकाया होने का मैसेज भेजा जाता है जिसमें पिछले माह का बिजली का बिल बकाया होने से बिजली कनेक्शन काट देने का लेख होता है और बिजली कनेक्शन जारी रखने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी से संपर्क करने के लिए एक फोन नंबर लिखा होता है। प्राप्तकर्ता ऐसा मैसेज देखकर दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल करता है तो कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति अपने आप को विद्युत विभाग का अधिकारी बताता है एवं विद्युत कनेक्शन जारी रखने के लिए विद्युत विभाग की मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन बिल भरने का सुझाव देता है और एक एप्लीकेशन अपने मोबाइल पर इंस्टाल करने को कहता है। उपभोक्ता घबराहट में ठग द्वारा बताए गए एप्लीकेशन को अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर लेता है जो वास्तव में एक रिमोट एक्सेस एप या स्क्रीन शेयरिंग एप होता है जैसे एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीम विवर आदि इन एप्स के माध्यम से कोई भी दूरस्थ व्यक्ति आपके मोबाइल को एक्सेस कर नियंत्रित कर सकता है। एप इंस्टाल करने के बाद ठग पीडित से एप में दर्शाया गया कोड मांगता है जो आपके मोबाइल का एक्सेस कोड होता है। एक्सेस कोड मिलने के बाद ठग का आपके मोबाइल पर नियंत्रण हो जाता है, जिसके बाद ठग पीड़ित के मोबाइल का प्रयोग कर पीडित के बैंक अकाउंट से रूपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता है। इस प्रकार लोगों से बिजली बिल बकाया होने के फ्रॉड मैसेज द्वारा बिजली कनेक्शन कटने का भय दिखाकर लगातार ठगी की जा रही है। यदि आपके साथ कोई सायबर फ्रॉड होता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में अथवा Toll Free नम्बर 1930 पर करें।

  1. कोई भी मेसेज प्राप्त होने पर ध्यान दें कि मैसेज कहाँ से आया है। बिजली विभाग या कोई भी अन्य विभाग सामान्यतः 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को मेसेज नहीं भेजते हैं।
  2. फोन पर किसी के कहने पर या मेसेज में दिए गए लिंक के माध्यम से अपने मोबाइल पर कोई भी एप इंस्टाल न करें।
  3. फोन पर बताए गए किसी खाते, मोबाइल नंबर या एप पर पेमेंट ना करें। नजदीकी विद्युत वितरण कार्यालय में जाकर तस्दीक कर लें कि उनका ऑफिशियल एप कौन सा है, सिर्फ उसी ऐप से बिजली के बकाया बिल का भुगतान करें।
  4. फोन पर किसी के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारियां साझा न करें।
  5. यदि आप के साथ कोई सायबर फ्रॉड होता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in अथवा TOLL FREE नम्बर 1930 पर करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article