मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में कुल 9 प्रकरण आए जिसमें काउंसलर द्वारा अपने स्तर से दो मामलों पर समझौता कराने में सफल हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू वाद विवाद के चलते पति पत्नी की नोक झोंक चले आ रही थी, परेशान पत्नी ने परामर्श केंद्र में गुहार लगाई जिसके बाद दोनों को साथ बिठाकर समझाइश दी गई और आपसी सलाह मशवरा करने के लिए समय दिया गया जिसका परिणाम यह निकला कि दोनों के बीच आपसी रज़ामंदी बनने के बाद दोनों के बीच समझौता सफल हुआ. अन्य प्रकरणों में आने वाले सप्ताह की बैठक पर आने के लिए समय प्रदान किया गया. एसडीओपी अवस्थी जी के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में अधिवक्ता आहुति शर्मा द्वारा समझौता कराने में सफलता हासिल हुई।
