महाराजपुर पुलिस ने पकड़ी 62 हजार की अवैध शराब, दो गिरफ्तार | New India Times

संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT; ​महाराजपुर पुलिस ने पकड़ी 62 हजार की अवैध शराब, दो गिरफ्तार | New India Timesमहाराजपुर पुलिस ने एक वैन से  62 हजार की अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वी के आर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी महाराजपुर नरेश बुहरे एवं उनकी पुलिस टीम ने एनएच -26 पर पनारी तिराहा के पास बिना नम्बर की वैन को पकड़ी, जिसमें 25 पेटी देशी शराब जिसकी कीमत 62 हजार और वैन जिसकी कीमत 80 हजार है को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार विगत रात्रि करीब 12:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम गठित कर चेकिंग की, तभी वैन में 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।पुलिस ने चालक राहुल चौरसिया पिता सुरेश निवासी आम गांव करेली एवं अनुज राजपूत पिता तेजसिंग निवासी आम गांव करेली को हिरासत में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34, 2 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाही के दौरान ए एस आई आदर्श राहुल पांडेय, संजय दीक्षित, अखलेश निवारे, महेंद्र प्रभाकर कोदुलाल आदि रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article