यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

न्यू आदर्श नगर कॉलोनी वासियों ने विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का जोरदार स्वागत किया। कालोनी वासियों ने फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मलिंगा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान सरकार राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी विधायक मलिंगा के साथ मौजूद रहे। समर्थकों के साथ विधायक मलिंगा ने भी खिलाड़ी लाल बैरवा जिंदाबाद के नारे लगाए पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा दोनों ही विधायकों का कोलोनी वासियों के द्वारा सम्मान व स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कोलोनीवासी विधायक के स्वागत समारोह के लिए एकत्रित हुए। विधायक मलिंगा अपने समर्थकों के साथ काफी खुश नजर आए विधायक मलिंगा के जिला अस्पताल से बाहर निकलते ही शहर में जगह जगह जोरदार गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया। विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा है कि कानून व्यवस्था का सभी को सम्मान करना चाहिए। मुझे कानून पर पूर्ण भरोषा था और हमेशा रहेगा क्योंकि मेरी नजर में कानून से बढ़कर कोई नहीं । उन्होंने जनता जनार्दन को स्वागत सम्मान किये जाने पर अपने शुभचिंतको और जनता जनार्दन को धन्यवाद ज्ञापित कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। इस अवसर पर ठाकुर गंभीर सिंह परमार, सत्येन्द्र परमार,अशोक सिंह परमार,विशंभर सिंह परमार,रामनाथ सिंह एडवोकेट, प्रदीप सिंह परमार,सोनू परमार, बीपी भदौरिया, लाला सैंगर डीजे मोटर्स, कौशल किशोर परमार सहित अन्य कालोनीवासी मौजूद रहे।
