मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सदर बाजार पुलिस ने एक्सेस बैंक के एटीएम तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
एक्सिस बैंक ब्रांच मैनेजर राजीव रंजन ने थाना सदर बाजार पर तहरीर दी की रविवार को सुबह 3 बजे एक्सिस बैंक कमांड सुरक्षा सेंटर मुंबई से सूचना प्राप्त हुई कि एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दो व्यक्तियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे तो एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त थी तत्काल सदर बाजार पुलिस द्वार एफ आई आर दर्ज की गई एटीएम से चोरी की घटना को एस आनंद पुलिस अधीक्षक गंभीरता से लेते हुए सदर बाजार पुलिस को निर्देश जारी किए धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया उ0 नि0 हरकेश सिंह चौकी प्रभारी कैंट, उ0 नि0 मनोज कुमार थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कैंट एरिया में ओसीएफ मंदिर के पास 10 टायरा ट्रक के पास दो लोगों को पुलिस द्वारा रोकने पर उनके द्वारा पुलिस पर जान से मारने के लिए से फायर किया गया पुलिस ने संयम व साहस का परिचय देते हुए साहसी मुठभेड़ के बाद रविंद्र सैनी पुत्र अजमेरी सिंह निवासी धनवा थाना तितौरो जनपद सहारनपुर, सोनू सैनी पुत्र पुत्र रामपाल निवासी धनवा थाना तितौरो जनपद सहारनपुर को किया गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा कारतूस व खोका पुलिस ने किया बरामद।
संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक्सिस बैंक के एटीएम को दो अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था इसमें सदर बाजार पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
