हामिद पठान का 137वीं रैंक के साथ अध्यापक पद पर हुआ चयन, परिवार में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

हामिद पठान का 137वीं रैंक के साथ अध्यापक पद पर हुआ चयन, परिवार में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

धौलपुर जिला के कस्बा बसेड़ी से हामिद पठान (छोटू) पुत्र चमन खांन का रीट की अंतिम चयन सूची में आल राजस्थान में 137 वीं रैंक के साथ शिक्षक पद पर चयन होने से परिवार तथा समाज में खुशी का माहौल है. हामिद ने बताया कि जब 2019 में रीट शिक्षक भर्ती की घोषणा हुई थी तो उसी समय से तैयारी में लग गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण घर से बाहर शहर में रूम लेकर रोजाना 10 घंटे की नियमित पढ़ाई की थी और 141 अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप स्कोरर रहे इससे पहले उन्होंने शिक्षक भर्ती 2018 तथा ग्राम विकास अधिकारी 2021 की परीक्षा में भी सफलता हासिल की है. परिवार में 3 भाई 2 बहन हैं पिता चमन खान मजदूरी का कार्य करते हैं.

बताया सफलता का सूत्र :- किसी भी एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के लिए अध्ययन में नियमितता जरूरी है, हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक लक्ष्य को चुनना होगा, अच्छी किताबें सही मार्गदर्शन सफलता प्राप्त करने में सबसे जरूरी है, अध्ययन के साथ-साथ नियमित रूप से टेस्ट सीरीज अटेम्प्ट करना जरूरी है जिससे जो भी गलतियां होती हैं वह टेस्ट सीरीज के माध्यम से दूर हो जाती हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.