ग्राम सीरपुर में 50 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्राम सीरपुर में 50 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता | New India Times

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष रियाज़ फारुक खोकर, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में ग्राम सिरपुर में कांग्रेस, भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में गोविंद सिंह प्रभु सिंह जाधव, जो कि पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रह चुके हैं, के नेतृत्व में 50 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला युवा विंग अध्यक्ष मोंटू प्रदीप सन्यास,, महिला जिला सचिव मोहतरमा रज़िया अंसारी ने बताया कि पूर्व में बसपा उपाध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जो कि 1992 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, ऐसे गोविंद सिंह के नेतृत्व में 50 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें श्री अशोक पाटिल, अजय पाटिल, अल्केश पाटिल, दीपक पाटिल, किरण महाजन, ईश्वर चौहान, जसवंत सिंह, रहमान भाई, राजा राम भाई, जगन भंवर, रघुनाथ भंवर, सुनील जीने आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सभी ने कांग्रेस बीजेपी की वर्तमान कार्यशैली को देखते हुए कार्यकर्ताओं को नज़र अंदाज़ करने के कारण, कार्यकर्ता का मान सम्मान नहीं मिलने के कारण कांग्रेस, भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने पार्टी के चुनाव चिन्ह टोपी पहना कर सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर संबोधित करते कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मॉडल को जिस प्रकार पंजाब में आम जनता ने बहुमत से जीता कर पसंद किया, उसी प्रकार आगामी समय में मध्यप्रदेश में भी केजरीवाल के मॉडल को लागू किया जाएगा। आम जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.