अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (मप्र), NIT:

अमन की नगरी झांसी में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही उल्लास से मनाई गई जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.
उरई मऊरानीपुर चिरगाँव व अन्य कई जनपदों के अनेकों स्थानों से लोग शंकर भगवान की बारात में शामिल होने के लिए झाँसी आए एवं बडे ही हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव के विवाह महा शिवरात्री के पर्व को मनाया गया.

वही श्रद्धालुओं से बात करने पर मालूम हुआ कि सभी बहुत खुश नजर आए एवं मेले का भी झाँसी आए लोगों ने आनंद लिया. वही जय श्रीराम के नारे एव हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद के नारे युवा लगाते दिखाई दिए वही देखा जाए तो इस विशाल बारात का सही श्रीय झाँसी पुलिस को भी जाता है चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की पैनी नज़र रही बताते चले ये पावन पर्व हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक माना जाता है.

इस पर्व के मौके पर अन्य कई क्षेत्रों से लाखों की संख्या में शिव भक्त महानगर झाँसी में गोबिंद चौराहा स्थित मड़ीया मुहल्ला में एकत्रित हो कर जलाभिषेक के उपरान्त सम्पूर्ण शिव बारात (शिव भक्त) नाचते-गाते खुशियां मनाते पूरे महा नगर झाँसी का चक्कर लगाने के बाद बड़े बाजर, रानीमहल होते हुए महारानी लक्ष्मी वाई के झाँसी के किले में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मय विधि विधान द्वारा समापन किया गया जिसमें झाँसी के उच्चतम पुजारी भी मौजूद रहे.
