अज्ञात तत्वों द्वारा पंचायत में बने नाडेफ पर शिवरात्रि के पूर्व कर दी शिवजी के मूर्ति की स्थापना, प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर वहाँ से हटा कर एक मंदिर में रखवाई गई मूर्ति | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अज्ञात तत्वों द्वारा पंचायत में बने नाडेफ पर शिवरात्रि के पूर्व कर दी शिवजी के मूर्ति की स्थापना, प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर वहाँ से हटा कर एक मंदिर में रखवाई गई मूर्ति | New India Times

प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नाडेफ बनाकर कचरा डालने की व्यवस्था की जा रही है परन्तु सागर जिले के देवरी नगर से लगी ग्राम पंचायत झुनकू में ग्राम के अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा नाडेफ को फर्शियों से ढककर महाशिवरात्रि के पूर्व रात्रि में शिवजी की मूर्ति की स्थापना कर दी गई जिससे सुबह होते ही उक्त स्थान पर भीड़ होने लगी और तरह तरह के कयास लगाये जाने लगे.

अज्ञात तत्वों द्वारा पंचायत में बने नाडेफ पर शिवरात्रि के पूर्व कर दी शिवजी के मूर्ति की स्थापना, प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर वहाँ से हटा कर एक मंदिर में रखवाई गई मूर्ति | New India Times

गंदगी से भरे नाडेप पर शिवजी की स्थापना देखकर शरारती तत्वों द्वारा की गई शरारत से लोगों में नाराजगी एवं आक्रोश देखा गया. आनन फानन में ग्राम के लोगों ने पंचायत सचिव सरपंच को सूचित किया और तत्काल घटनास्थल पर पंचायत प्रतिनिधि सचिव एवं प्रशासनिक कर्मचारी पहुंचे जहां पर सहमति बनाकर हिन्दू रीति
अनुसार पूजापाठ कर उक्त शिव प्रतिमा को नगर के फूटामंदिर में अस्थायी रूप से विराजमान कर दी गई। पंडित महंत हरिकृष्ण दास ने नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा गंदगी एवं कचरे से भरे नाडेफ पर मूर्ति स्थापित करना बहुत ही निंदनीय कार्य है उन्होंने धार्मिक रीति अनुसार पूजापाठ कर अनयंत्र अस्थाई रुप से स्थापित कर दी। जहां एक ओर हिन्दू धर्म के महापर्व शिवरात्रि के पूर्व इस तरह की हरकत करना एक धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास है जिसको लेकर पंचायत द्वारा अज्ञात व्यक्तियो द्वारा की गई शरारत को लेकर देवरी थाने मे लिखित आवेदन दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.