महाराष्ट्र के सांगली से बुरहानपुर पधारे हज सेवकों का हज वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के सांगली से बुरहानपुर पधारे हज सेवकों का हज वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान | New India Times

महाराष्ट्र के सांगली से बुरहानपुर पहुँचे हज सेवकों में महाराष्ट्र की इज़्ज़त मआब शख़्सियत सी.ई.ओ एवं डायरेक्टर कैरियर डेवलपमेंट एंड प्लेसमेंट जनाब तौहीद मुजावर, हज सोश्यल वर्कर अदीब मोमीन, नाज़िम मदरसा पलूस सांगली क़ारी बदीउज़्ज़मा शेख, नाज़िम मदरसा जतजी सांगली हाफिज़ मोहम्मद अली का स्वागत एवं सम्मान ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सैयद तिलत तमजीद बुखारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, शायर और प्राचार्य सैयद रियासत अली रियासत आदि शरीक थे। इस अवसर पर आगंतुकों ने शाही जामा मस्ज़िद का मुआयना किया जहां सैय्यद तलत तमजीद बाबा मियां ने सभी को जामा मस्ज़िद के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। महाराष्ट्र के मेहमानों ने बुरहानपुर में हुए सम्मान के लिए हज वेलफेयर सोसायटी की बुरहानपुर यूनिट से जुड़े सदस्यों का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.