चोरी का माल खरीदने वाले व्यवसाई को चोरी के माल साथ किया गया गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चोरी का माल खरीदने वाले व्यवसाई को चोरी के माल साथ किया गया गिरफ्तार | New India Times

थाना ग्वालियर पुलिस ने तीन शातिर नकबजनों को आभूषण विक्रेता के यहां से चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया है। वहीं पर पकड़े गये आरोपियों के कब्जे चोरी से खरीदने वाले सुनार (व्यवसायी) को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुनार व्यवसायी से खरीदा हुआ माल बरामद किया गया। चोरी के अपराध में पकडे गये आरोपियों द्वारा शहर के अन्य थानों में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपीगणों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जो शहर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी गिरफ्तार हुये हैं. इनसे पूछताछ पर कई अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है।

चोरों के कब्जे से चॉदी के पायल, चॉदी के बतर्न, चाँदी की मूर्तियां, चाँदी के बिछिये, चाँदी के सिक्के, ब्रेसलेट, एक 315 बोर का कट्टा कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।

उक्त चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ग्वालियर आलोक सिंह परिहार की प्रमुख भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.