राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड के पास स्थित देसी अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. ज्ञात हो की विगत वर्ष 2017 में भी शराब दुकान को हटाकर अनियंत्रित स्थान पर करने की मांग नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के द्वारा सर्वदलीय मंच बनाकर आंदोलन किया गया था बावजूद इसके राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते शासन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. गौरतलब है कि नगर के मुख्य बस स्टैंड के पास शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है जहां दिन और रात में शराबियों के द्वारा शराब पीकर आतंक मचाया जाता है जिसके कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है वहीं उसी स्थान पर 15 से 20 मीटर की दूरी पर धार्मिक स्थल साहू मन्दिर एवं मजार स्थित है जहां धर्म प्रेमी लोग उक्त स्थान पर जाने के लिए शराबियों के डर से कतराते हैं. शराबियों के आतंक से बस स्टैंड पर यात्रियों का पल भर भी खड़ा होना दूभर हो जाता है वहीं बस स्टैंड पर बने यात्री प्रतिक्षालय मैं भी शराबियों का डेरा जमा रहता है और शराबी यात्री प्रतीक्षालय में जाम झलकाते नजर आते हैं धर्म आस्था और जन भावनाओं पर भारी पड़ रही शराब दुकान से भले ही शासन को राजस्व की बड़ी आमदनी होती होगी लेकिन शराब दुकान के संचालन से नगर के संभ्रांत लोगों को मदिरालय दुकान अब परेशानी का सबब बनती जा रही है जिस के संबंध में नगर के सामाजिक संगठन एवं धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के द्वारा शराब दुकान को हटाने के लिए कड़ा विरोध जताया जा रहा है एवं शराब दुकान हटाने संबंधी मांग की जा रही है जिस के संबंध में समस्त संगठनों और नगर के लोगों द्वारा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी देवरी सहित जिला कलेक्टर एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए उक्त शराब दुकान को हटाने की मांग की गई है एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शराब दुकान का विरोध जोर पकड़ता जा रहा है। जनहित से जुड़ी उक्त समस्या की मांग को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और एक उग्र आंदोलन करने की ओर इशारा किया जा रहा है नगर के सर्वदलीय मंच के सहयोग से आगामी 14 फरवरी से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जन हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने की बात कहते हुए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी जा रही है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप जैन के द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए कहा गया है कि यदि उक्त शराब दुकान को शीघ्र ही हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो देवरी नगर में जल्द ही एक बड़ा उग्र आंदोलन सर्वदलीय मंच के माध्यम से किया जाएगा।
