अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन आज इटवा विधानसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। आज दिन में 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं लोकसभा प्रत्याशी डा. चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान असलम खुर्शीद, इटवा विधानसभा के पर्यवेक्षक देवेश मिश्रा, रंजना मिश्रा, सादिक अहमद, अमजद खान, इकराम, जिला पंचायत सदस्य नजरे आलम, फैजान, आसिफ़ रिज़्वी, सैफ नज़ीर, शाहनवाज अहमद, शफीक खान, नवनीत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
