पिता द्वारा आत्महत्या से व्यथित नाबालिग बालिका के घर से चले जाने पर कोलार पुलिस ने उसे 4 घंटे में तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

पिता द्वारा आत्महत्या से व्यथित नाबालिग बालिका के घर से चले जाने पर कोलार पुलिस ने उसे 4 घंटे में तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द | New India Times

3 फरवरी 2022 को सूचक निवासी कजलीखेडा थाना कोलार ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि आज करीबन सुबह 08 बजे बडे भाई हरी सिंह पिता स्व.श्री धूल जी तोमर उम्र 40 साल निवासी कजलीखेडा कोलार रोड भोपाल ने अपने घर में फाँसी लगा ली है। सूचना पर थाना कोलार रोड में मर्ग क्र.10/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मर्ग जांच मे लिया. पुलिस जब घटना स्थल कजलीखेडा पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा कमरे के अंदर मकान में लगी मयार से गमछा बाँधकर गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक हरिसिंह मेहनत मजदूरी करता था और घर में अपनी 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अकेला रहता था, किंत घटना स्थल पर उसकी लडकी नहीं मिली जो परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से ही लडकी लापता है, जिसकी लगातार 04 घंटे तक लगातार सभी दिशाओं में तलाश करने पर सुनसान स्थान पर अकेली बैठी मिली, जिसने बताया कि पिता को मृत हालत में देखकर वह डर गई और घर से निकलकर सुनसान स्थान पर जाकर बैठ गई। बालिका को तत्काल तलाश कर कोई अनहोनी घटना होने से रोका गया। बालिका को उसके चाचा पांचीलाल तोमर व दादी गुलाबबाई को सकुशल सुपर्द किया गया।

थाना प्रभारी निरी. चंद्रकांत पटेल, उनि जय कुमार सिंह, उनि प्रमोद गौतम, सउनि विजय जाट, सउनि बालबिहारी, प्रआर बृजकिशोर जादौन, आर कपिल कौशिक, आर राजकुमार, आर देवेन्द्र पालोडिया व आर कुंवर बहादुर, आर कमलेश वर्मा की नाबालिग बालिका को तलाश करने में मुख्य भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.