मटेरा से बसपा ने आकिब खान पर लगाई मोहर, आकिब खान को घोषित किया अपना प्रत्याशी, जिला के सातों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मटेरा से बसपा ने आकिब खान पर लगाई मोहर, आकिब खान को घोषित किया अपना प्रत्याशी, जिला के सातों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला की सातों विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने मटेरा विधानसभा सीट से युवा बसपा नेता आकिबउल्ला खान को अपना उम्मदीवार घोषित किया है। बता दें कि मटेरा विधानसभा सीट पर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा है। वहीं बलहा विधानसभा सीट से रामचंद्र प्रसाद, नानपारा से हकीकत अली, बहराइच विधानसभा सीट से नईम अहमद खान, महसी विधानसभा सीट से दिनेश कुमार शुक्ला, पयागपुर विधानसभा सीट से श्रीमती गीता मिश्रा और कैसरगंज विधानसभा सीट से बकाउल्लाह को बसपा उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने बहराइच जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ 61 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article