सफलता संघर्ष की कीमत मांगती है: पी. नरहरि | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सफलता संघर्ष की कीमत मांगती है: पी. नरहरि | New India Times

गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में कमिश्नर एवं सेक्रेटरी म.प्र शासन आईएएस पी नरहरि मौजूद रहे. युवाओं से बात करते हुए कहा सम्मान या अवार्ड हमारे द्वारा किये गये कार्य का प्रतिफल होता है संघर्ष के द्वारा मिली सफलता अधिक समय तक टिकती है, अपने काम से प्यार करें, जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें तथा अनुशासन के साथ लक्ष्य प्रति समर्पित रहकर काम करें सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी. वैसे पी. नरहरि को कई तरह के बदलाव लाने के लिए जाना जाता है तथा इंदौर सिटी को सबसे क्लीन सिटी बनाने का श्रेय दिया जाता है। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं के लिए किये जा रहे कार्य की श्री नरहरि ने सराहना की तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. वेबिनार संचालन मानसी चौहान, सत्यम गर्ग ने किया तथा आभार व्यक्त फांउडेशन संस्थापक आकाश बरूआ ने किया. इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर, सोम्या तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article